Social Sangh
Social Sangh
EN हिंदी
Home News Education Photo Galleries Cricket Scores Quiz Games Food Leaderboard Submit News Invite Friends Premium Business Directory Contests Contact Us Login Sign Up
Local

पर्यटन सीजन से पहले अलर्ट हुई सरकार:आमेर में ट्रैफिक, पार्किंग और पर्यटक सुविधाएं होंगी दुरुस्त, दिया कुमारी ने दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश

07 Jul 2026 7902 views
राजस्थान के सबसे प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल आमेर में आगामी पर्यटन सीजन को देखते हुए राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपमुख्यमंत्री एवं पर्यटन मंत्री दिया कुमारी ने सोमवार को सचिवालय स्थित अपने कार्यालय में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले आमेर क्षेत्र में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं तय समयसीमा के भीतर पूरी कर ली जाएं, ताकि देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। बैठक में पर्यटन विभाग, पुरातत्व विभाग, जयपुर नगर निगम, यातायात पुलिस, पर्यटन पुलिस और एडीएमए (ADMA) के अधिकारियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान आमेर क्षेत्र में ट्रैफिक प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था, पर्यटकों के निर्बाध आवागमन, साफ-सफाई, नागरिक सुविधाओं और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। दिया कुमारी ने कहा कि आमेर केवल जयपुर ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान की पर्यटन पहचान है। हर वर्ष पर्यटन सीजन में यहां बड़ी संख्या में देशी और विदेशी पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में आवश्यक है कि पर्यटकों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और उनकी यात्रा को सुरक्षित, सुगम एवं यादगार बनाया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पर्यटन सीजन से पहले ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए प्रभावी यातायात योजना तैयार की जाए। पार्किंग स्थलों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि मुख्य मार्गों पर वाहनों का दबाव कम हो सके। साथ ही पर्यटकों के लिए आवागमन को आसान बनाने, संकेतक बोर्ड, साफ-सफाई, पेयजल, शौचालय और अन्य मूलभूत सुविधाओं को भी बेहतर बनाया जाए। बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि पर्यटन, पुरातत्व, नगर निगम, पुलिस और अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। किसी भी व्यवस्था में देरी या लापरवाही न हो और सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं। दिया कुमारी ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि राजस्थान आने वाले हर पर्यटक को बेहतर अनुभव मिले। इसके लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा, ताकि आमेर आने वाले पर्यटक बिना किसी परेशानी के ऐतिहासिक धरोहरों का आनंद ले सकें। गौरतलब है कि अक्टूबर से शुरू होने वाले पर्यटन सीजन में आमेर महल, पन्ना मीना का कुंड, जगत शिरोमणि मंदिर और आसपास के ऐतिहासिक स्थलों पर प्रतिदिन हजारों पर्यटक पहुंचते हैं। ऐसे में सरकार पहले से ही व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने में जुट गई है, जिससे इस बार पर्यटकों को अधिक सुव्यवस्थित और सुविधाजनक पर्यटन अनुभव मिल सके।

Related News

Back to News

Comments (0)

Comment karne ke liye login karein.

Sabse pehle comment karein!

Social Sangh Assistant
Namaste! 👋 Main aapki news summarize karne, quiz suggest karne, ya site ke baare me sawalon ke jawab dene me help kar sakta hoon.