Social Sangh
Social Sangh
EN हिंदी
Home News Education Photo Galleries Cricket Scores Quiz Games Food Leaderboard Submit News Invite Friends Premium Business Directory Contests Contact Us Login Sign Up
Local

बीकानेर रेंज में अपराधियों पर और कसेगा शिकंजा:संभाग के सभी एसपी, IPS और RPS को बताये हालात; धरपकड़ तेज करने के आदेश

07 Jul 2026 12 views
बीकानेर रेंज के चारों जिलों में नशा तस्करी पर लगाम लगाने के लिए पुलिस विभाग ने कमर कस ली है। सोमवार को आईजी ऑफिस में संभाग के चारों जिलों के एसपी के साथ ही सीनियर आईपीएस और आरपीएस अधिकारियों के साथ मीटिंग हुई। जिसमें पिछले चार महीनों की प्रगति को ठीक बताते हुए आईजी ने अगले चार महीने का लक्ष्य दिया। हर जिले में हर रोज नशा तस्करों की धरपकड़ करने और सख्त सजा दिलाने तक प्रयास के आदेश दिए। रेंज आईजी ओमप्रकाश की अध्यक्षता में हाईलेवल सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीमा सुरक्षा, मादक पदार्थों की तस्करी पर प्रभावी अंकुश और अपराध नियंत्रण को लेकर विस्तृत मंथन किया गया। सिर्फ गिरफ्तारी करने के बजाय तस्करी के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने के आदेश दिए गए। जो भी व्यक्ति संदिग्ध है, उस पर नजर रखी जाएगी। बैठक में पिछले चार महीनों के दौरान रेंज में चलाए गए विशेष अभियानों और उनकी उपलब्धियों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध हथियारों की बरामदगी, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी और अन्य आपराधिक मामलों में की गई कार्रवाई का फीडबैक प्रस्तुत किया। आईजी ओमप्रकाश ने सीमा क्षेत्रों में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने सीमावर्ती इलाकों में निगरानी बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में आगामी दिनों में अपराधियों के खिलाफ चलाए जाने वाले विशेष अभियानों का रोडमैप भी तैयार किया गया। आईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मादक पदार्थ तस्करों, अवैध हथियारों के कारोबारियों और वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान को और तेज किया जाए, ताकि कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।

Related News

Back to News

Comments (0)

Comment karne ke liye login karein.

Sabse pehle comment karein!

Social Sangh Assistant
Namaste! 👋 Main aapki news summarize karne, quiz suggest karne, ya site ke baare me sawalon ke jawab dene me help kar sakta hoon.